जिला जज ने कार्यभार संभाला
बिजनौर। महोबा से स्थानांतरित होकर आए नवागंतुक जिला जज अल्ला रक्खे खां ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, महासचिव नवदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में जिला बार के प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज से भेंट की। जिला जज ने वकीलों से हड़ताल पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोच्च है और हम सबको मिलकर शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाने की ओर कदम उठाने चाहिए।