रैली निकालकर स्वच्छता व सेवा भावना के प्रति जागरूक किया
चांदपुर । पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंसतपुर में बच्चों ने गांव में रैली निकालकर गांववासियों को स्वच्छता व सेवा भावना के प्रति जागरूक किया।
गंगा को प्रदूषण मुक्त, निर्मल व अविरल बनाने के लिए भारत सरकार के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत शनिवार को विद्यालय में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने स्वच्छता संबंधी चित्र बनाकर प्रतिभाग किया। रविवार को छात्र-छात्राओं ने शिक्षक अजीत सिंह, अनुपम कुमार, रूचि रस्तौगी, सोमपाल सिंह के नेतृत्व में गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में नदियों का हो संरक्षण-प्रतिबद्ध हो जन-जन, नमामि गंगे, स्वच्छता अपनाएंगे बीमारी दूर भगाएगें, हम सबका यही सपना-स्वच्छ भारत हो अपना आदि स्वच्छता स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए हुए थे तथा नारे लगा रहे थे।