बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि अधिकारी मैला ढोने वालों को चिह्नित कर भारत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें। शनिवार कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजर्स पिछले काफी समय से मैला ढोकर अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे हैं। ये लोग बड़े ही महान हैं। इन्होंने सभी को गंदगी से मुक्त किया। यह समाज आदर और सम्मान का पात्र है। डीएम ने अफसरों को बिना किसी भेदभाव के मैला ढोने वालों का चयन कर भारत सरकार के मिशन को पूरा करने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक सुबोध देसाई ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजर्स काफी समय से उपेक्षा का शिकार रहा। सदियां बदली, सत्ता बदलीं, लेकिन किसी ने भी इनकी ओर ध्यान नहीं किया। उन्होंने डीएम से स्कैवेंजर्स को लाभ पहुंचाने की मांग की। बैठक में सीडीओ प्रवीण मिश्र, डीपीआरओ प्रिंस कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, अरविंद टांक, शिवप्रकाश आदि मौजूद रहे।