फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज विषय पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में पंचायती राज विषय पर चर्चा
विज्ञापन

हल्दौर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पंचायती राज विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों का सेवा से पूर्व पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण के उपरांत कार्य क्षेत्र में गांव में जाकर ग्राम सेवक की तरह कार्य करें। सभी अपने किसी भी प्रकार के अहम का परित्याग करें और ग्रामवासियों से अच्छा व्यवहार कर सेवा भाव से कार्य करें। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी बिजनौर शेर सिंह, खंड विकास अधिकारी किरतपुर सहित शीतल राज, अमित नारंग, अनूप सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें