फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक की मौत से परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। कासमपुरगढ़ी में बुखार से एक बालक की मृत्यु हो गई। ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि उसके सवा साल के बेटे अभि को पांच दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने काशीपुर के एक नर्सिंग होम में उसका इलाज कराया। मगर, इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। इससे पहले ग्राम मानियावाला में हुमैरा (7) पुत्री भूरे, ग्राम सीरबासुचंद निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी अकशा खातून (22) की बुखार से मौत हो चुकी है। बुखार से हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कासमपुरगढ़ी ने बताया कि बरसात में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बन जाता हैं। कुछ सावधानियां बरतने पर इनसे बचा जा सकता हैं। पानी उबाल कर पीएं। आसपास गंदगी न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। यदि किसी गांव में बुखार फैल रहा है तो इसकी जानकारी निकट के सरकारी अस्पताल में दें। डाक्टर ने बताया कि अभी तक उनके क्षेत्र के किसी भी गांव में बुखार से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें