फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्बला में ताजिये दफन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। मोहर्रम की 11 वीं तारीख को इमामबाड़ा सादात में मजलिस का आयोजन किया गया। साथ ही कर्बला में ताजिये दफन किए गए। शनिवार की सुबह ताजियों का जलूस परंपरागत मार्गों से निकाला गया। जुलूस चुंगी नंबर पांच पर पहुंचा, जहां मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैय्यद शमीम हैदर सिरसिवी मुरादाबाद ने कहा कि आज दुनिया में जो आतंकवाद है, वो अमेरिका के इशारे पर उसके पिट्ठू मुल्क पूरी दुनिया में फैला रहे हैं। मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है। इस्लाम में आतंकवाद की कोई गुंजाइश नहीं है। मुसलमान अपनी तरफ से न तो किसी धर्मगुरु को बुरा कहता है और न ही किसी को तकलीफ पहुंचाता है। जुलूस खिताब के बाद सिंघाई की पुलिया के निकट कर्बला पहुंचा, जहां ताजिए दफन किए गए। जुलूस में मातम करने वालों में एहतेशाम जैदी, मोसिन रजा, डाक्टर सैयद मुहम्मद रजा, शावेज, कामरान, अली अब्बास, मेंहदी रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें