‘मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ’
धामपुर। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रशासन की तरफ से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को शुरू किया गया है। प्रशासन की ओर से बीएलओ को निर्देशित किया है। मृतक और गांव में न रहने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए। प्रशासन की ओर से 23 सितंबर , सात, चौदह और 28 अक्तूबर को बूथों पर विशेष कार्यक्रम होगा। बीएलओ अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची को ग्रामीणों के सामने पढ़ कर सुनाएंगे। जहां पर गलती होगी। उसे दूर किया जाएगा। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध और तथ्यात्मक होनी चाहिए। कोई भी ऐसा वोटर सूची में शामिल नहीं रहना चाहिए जिसकी मौत हो गई है। या फिर राजनैतिक प्रतिद्वंद्वता के चलते किसी के दबाव में किसी का नाम शामिल किया गया है।