फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओ में एससी/एसटी एक्ट के विरोध में उबाल, आज निकालेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आज निकालेंगे रैली
विज्ञापन

धामपुर।नगीना चौक स्थित श्रीराम सभागार में बुधवार को सवर्ण एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में एससी/एसटी एक्ट के विरोध में छह सितंबर को नगर में रैली निकालने का निर्णय किया है। रैली मुरादाबाद मार्ग स्थित रानी बाग पुलिस चौकी के पास से 10 बजे शुरू होगी, जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम सभागार पर पहुंचकर संपन्न होगी। रैली में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई है। बैठक मेेें डा. एनपी सिंह, नागेश्वर दयाल गहलोत, पतराम सिंह, टीकम सिंह फौजी, अमित कुमार, ललित कुमार, आदित्य कुमार, उदयराज सिंह, पवन कुमार, विमल कुमार, तुकमान सिंह, राजीव चौहान, विनोद कुमार रहे। संचालन विनोद कुुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें