सीएफएल के स्थान पर लगेंगी एलईडी
धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नगर की और बेहतर सफाई व्यवस्था को बनाने को पालिका की ओर से आठ ई-रिक्शाओं की और व्यवस्था की जा रही है। यह रिक्शा जल्द ही पालिका को प्राप्त हो जाएंगी। नगर में सीएफएल ट्यूब लाइटों के स्थान पर एलईडी लगेंगे। नगर में करीब 2200 लाइटिंग के प्वाइंट हैं। इनमें से 11 प्वाइंटों पर सीएफएल ट्यूब लाइटें लगी हैं। जबकि शेष पर एलईडी लगाई जा चुकी हैं। पालिका ने प्लान तैयार कर लिया है कि अब कुछ ही दिनों के बाद नगर के सभी प्वाइंटों पर एलईडी का प्रकाश होगा।