हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला-हसनपुर को नेशनल फेडरेशन नई दिल्ली द्वारा शुगर रिकवरी में दक्षता पुरस्कार प्रदान किया गया है। चीनी मिल को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली द्वारा पेराई सत्र 2017-18 में अधिकतम चीनी परता प्राप्त करने पर दक्षता पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। जिसमें राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक द्वारा चीनी मिल प्रधान प्रबंधक एसके सराफ को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 10 सितंबर को एनसीयूआई आडिटोरियम में आमंत्रित किया है। इससे मिल के स्टाफ और कृषकों में खुशी की लहर है।