फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ की चुंगी से तीवड़ी होकर सदुपुरा को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। सड़क में करीब दो-दो फीट के गड्ढे हो चुके हैं। ईद को देखते हुए इस पर मिट्टी डलवा दी। बारिश के कारण इस मिट्टी से कीचड़ हो गया। इस कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। मंगलवार को भी इस मार्ग पर एक ई-रक्शिा पलट गई। इससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला और उसकी पुत्री घायल हो गई। क्षेत्र वासियों ने कई बार इस सड़क को दुरुस्त कराने के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगाई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासी सुरेंद्र कुमार, हरि सिंह आदि ने बताया कि प्रधान और सचिव ने खानापूर्ति करने के लिए गड्ढों में मिट्टी डालकर बंद करा दिया। इससे सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। बारिश के कारण सड़क पर अधिक फिसलन होने से वहां से निकलने वाले राहगीरों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने शीघ्र ही सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें