अमरोहा। राशिदा बेगम मुस्लिम विश्वविद्यालय में चार दिवसीय एकेडमिक लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेएसएच पीजी कालेज में राजनीतिशास्त के विभागाध्यक्ष डॉ. ऐके रस्तोगी और पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. अफसर परवेज ने किया। मुख्य अतिथि ने लीडरशिप और प्रबंधन शीर्षक पर विचार रखते हुए वर्तमान शिक्षा में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आए डीन प्रोफेसर नाजिम अली ने कहा कि शिक्षा को मूल्यवान बनाने में एक अच्छे अध्यापक की बहुत बड़ी भूमिका होती है। कालेज प्रबंधक नासिर हसन तथा निदेशक सैयद तौसीफ हसन नकवी ने भी एकेडमिक लीडरशिप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रोफेसर नाजिम अली, डॉ. अफसर परवेज, असलम फारूकी तथा सुहैल खां को गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अंत में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. समीउर्रहमान खां सूरी, डॉ. रविंद्र कुमार त्यागी, डॉ. तेजप्रताप सिंह, डॉ. अशहर तौसीफ, अब्दुल मन्नान, तबस्सुम जहां, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रूपाली ने किया।