फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन मे हैल्प डैस्क.स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण मोचन शिकायतों के लिए बना हेल्प डेस्क
विज्ञापन

बिजनौर। विकास भवन में फसल ऋण मोचन की शिकायतों के निपटारे के लिए हेल्प डेस्क खोला गया है। जिला कृषि अधिकारी को इसका जिला प्रभारी बनाया गया है। डीएम अटल कुमार राय ने किसानों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार किसानों की फसल ऋण मोचन योजना में नाम नहीं आने आदि की शिकायतें मिल रही थीं। अनेक किसान ऋण माफी सूची में नाम आने के बाद भी पैसा खातों नहीं आने की शिकायत लेकर आ रहे थे। शासन ने 13 जुलाई को पत्र भेजकर ऋण मोचन की शिकायतों के निपटारे के लिए जिला स्तरीय हैल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी से आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। किसान भूमि की खतौनी, बैंक खाता, आधार कार्ड आदि विवरण के साथ हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें