फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों की सड़कों पर भरा पानी, घरों से निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। न्याय पंचायत बुरावली क्षेत्र के गांव पतेई खादर में रास्ते में जलभराव है। जल निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। जबकि एक दर्जन गांवों के लोग इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। जलमग्न से सड़कें टूट गई हैं। गंदे पानी में मच्छरों का साम्राज्य है। थोड़ी सी बारिश होने पर रास्तों का पानी घरों में घुस आता हैै। सड़कों पर जलभराव होने से पैदल यात्रियों का निकलना दूभर हो गया है। गांव के लोग पूजा करने मंदिर पर जाते हैं तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे पूजा में अड़चन पैदा हो रही है। उधर बुरावली बांसका कला मदारीपुर गांव के भी आम रास्तों पर जलभराव है। ग्रामीण एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कई बार जल निकासी के लिए टूटी नालियों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। मांग करने वालों में बलराम सिंह, पंडित दीपचंद, गयासुद्दीन, कृपाल त्यागी, डॉ. शमीम, रामअवतार जाटव, मदन जाटव, नत्थन सिंह, मुशाहिद अली, वीर सिंह, अमीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें