डेढ़ क्विंटल मीट के साथ एक गिरफ्तार
शेरकोट। एसओ पंकज तोमर ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोहल्ला अफगानान में छापा मारा, जहां एक व्यक्ति भैंस का कटान करते हुए पकड़ा गया। बाकी कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब डेढ़ क्विंटल मीट बरामद किया। आरोपी मोहल्ला अफगानान निवासी नवैद पुत्र इब्राहिम है। पुलिस ने बताया कि वह मीट बेचने का काम करता है। इसके पास मीट की बिक्री करने के उपकरणों को भी बरामद किया गया है।