फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के ऊपर से निकाल दी एचटी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के ऊपर से निकाल दी एचटी लाइन
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर विद्युत निगम ने हाईटेंशन विद्युत लाइन विद्यालय और नहर की पटरी के सहारे बना डाली। उलेढा विद्युत उपकेंद्र से हाईटेंशन लाइन चांदपुर-बिजनौर मार्ग के किनारे होते हुए क्षेत्र के गांव माड़ी को खींची गई है। यह विद्युत लाइन सरस्वती शिशु मंदिर उलेढा के मुख्य दरवाजे के ऊपर से होकर गुजरती है। विद्यालय के प्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के ऊपर से विद्युत लाइन निकल रही थी। बच्चों की प्रार्थना के समय विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया था। उस समय शिकायत होने पर विभाग ने विद्युत लाइन को हटा दिया गया था। विद्यालय के प्रबंधक सहित अभिभावकों ने विद्यालय ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें