बिजनौर। वरिष्ठ नागरिक संगठन के लिए जसवंत सिंह को अध्यक्ष और डॉ. चंद्रप्रभा गौतम को महासचिव चुना गया है। संरक्षक जय नारायाण अरुण की देखरेख में संगठन की कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारी चुने गए। हरिशंकर गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएस वर्मा व सुरेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, एसपी रस्तौगी, हरपाल सिंह को सचिव, आईसी अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जागेश्वर पाल ऑडिटर, एसपी एस गहलौत प्रचार प्रसार अधिकारी, राम मोहन सिंह प्रवक्ता, विजय सिंह विश्नोई जन संपर्क अधिकारी व सचिव, समरजीत सिंह, जगदेव राजपूत, कुलदीप सिंह, डॉ. वीके त्यागी, खान जफर सुल्तान आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।