मुआवजे के समाधान के लिए बैठक आज
धामपुर। एनएच 74 के चौड़ीकरण के मामले में जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने इस मामले में क्षेत्र के सात गांवों के प्रभावित किसानों और एनएच के अधिकारियों की बैठक नगीना चौक स्थित श्रीराम सभागार में मंगलवार को सुबह 10 बजे बुलाई है। एसडीएम ने बताया कि उनके पास किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आया था। जिसने अवगत कराया कि एनएच अधिकारियों ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उनकी जो जमीन अधिग्रहीत की है, उसका सर्किल रेट कम दिया जा रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निपटारा कराया जाएगा।