बिजनौर। गंगा बैराज के पास दो दुकानों में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। गंगा बैराज घाट के पास आसपास के गांव वालों ने कुछ दुकानें खोल रखी हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे दो दुकानों में अचानक आग लग गई। दुकानों में सो रहे दुकानदारों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग में राजे और वीरो की दुकानें जलकर राख हो गईं।