फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगावाला। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने गांव काजीवाला में गांव वालों की समस्याएं सुनीं। योजनाओं का लाभ पात्रों को देने के लिए कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि विकास के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, इसके लिए पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। कुछ गांव वालों ने चकरोड की जमीन और ग्राम समाज की सात बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया। वे गांव वालों के साथ खुद ग्राम समाज की भूमि पर गए और कब्जे को देखा। उन्होंने तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान शमशीदा, नईम, वसीम, असगर, वकील, रईस, अखलाक, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें