फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । रमा जैन कन्या महाविद्यालय में बीबीए और बीसीए विभाग की कार्यशाला आयोजित हुई। छात्राओं को कंप्यूटर विज्ञान और प्रबंधन का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ निदेशक डॉ. केसी मठपाल और प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता ने किया। तकनीकी विशेषज्ञों ने कॉलेज की छात्राओं को व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के प्रति गंभीर रहते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रोफेसर गौरव ने इंटरप्रयोरशिप एंड स्मॉल बिजनेस मैनेजमेंट, प्रोफेसर राजीव शर्मा ने ए प्रैक्टिकल अप्रोच ऑफ डीबीएमएस के संबंध में जानकारी दी। डॉ. राजीव शर्मा ने व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। कार्यशाला में आयोजित प्रश्नमंच में बीसीए में समरा, दीप्ति, संध्या और बीबीए में पायल, नादिया, इकरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक और प्राचार्या ने विजयी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र में ली जा रही हो, उसमें भविष्य निर्माण के प्रति हर समय सचेत रहना जरूरी होता है। कोऑर्डिनेटर डॉ. अभिषेक कर्णवाल के संचालन में आयोजित कार्यशाला में बीसीए विभागाध्यक्ष श्वेता रानी, बीबीए विभागाध्यक्ष पारुल त्यागी, शिक्षिका मनीषा, ऋतिका, सोनाली, ख्याति का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें