फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल के लिए होगा 27 व 28 मार्च को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए 27 और 28 मार्च को मतदान होगा। यूपी बार कौंसिल इलेक्शन के निर्वाचन अधिकारी न्यायाधीश आरआर यादव ने बिजनौर में निर्वाचन कराने के लिए कार्यवाहक डीजीसी अजय कुमार अग्रवाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। पीठासीन अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल के अनुसार 27 और 28 मार्च को जजी स्थित जिला बार एसोसिएशन हॉल में मतदान प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। बैलेट पेपर उन्हीं अधिवक्ताओं को दिया जाएगा जिनका नाम मतदाता सूची में अंकित होगा। मतदान के लिए बार कौंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र लाना आवश्यक होगा। परिचय पत्र के अभाव में मतदान करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला बार के अध्यक्ष एवं सचिव से भी सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें