रेहड़ (ब्यूरो) । हरि सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज नारायणपुर उर्फ उद्योवाला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन का उद्घाटन कालेज की प्रधानाचार्य डा. मिथलेश चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार और संरक्षक मितान सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। शिविर के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सराहा गया। प्रधानाचार्य डॉ. मिथलेश चौहान ने शिविर की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम अधिकारी डा. मनोज कुमार ने कहा कि शिविरों में सभी जाति धर्मों के छात्रों को एक साथ मिलकर रहने की शिक्षा प्राप्त होती है।