योगेंद्र सिंह बने ब्लाक अध्यक्ष
चांदपुर।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने योगेंद्र सिंह प्रधान को रालोद के ब्लाक जलीलपुर का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है।
जाट महासभा की बैठक
हल्दौर ।..मंगलवार को राष्ट्रीय जाट महासभा की एक बैठक स्थानीय मंडी समिति परिसर में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ दल अपनी राजनीति के चक्कर में धर्म की राजनीति कर रहे हैं और देश को हिंदू मुस्लिम में बांट रहे हैं । उन्होंने इस भेदभाव को मिटाकर हिंदू मुस्लिम एकता पर जोर देने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ने किया । बैठक में पुष्पेंद्र ढाका ए चंद्रशेखर सिंह ए नितिन कुमार ए अजीत कुमार ए राहुल सिंह ए पिंटू आदि रहे।