मंडावली (बिजनौर)। आर्य सुगंध संस्थान में विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाया गया।
गांव मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसआई अमरपाल सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद उसमें कोई न कोई विलक्षण गुण जरूर होता है। विशिष्ट अतिथि लायनेस क्लब बिजनौर की रूपाली अग्रवाल ने संस्थान संचालिका कमलेश आर्या से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों के पालन-पोषण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कमलेश आर्या को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अतिथियों ने आश्रम के दिव्यांग बच्चों कुलदीप, ककवेंद्र, तपेंद्र, सत्येंद्र को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आश्रम के बच्चों ने जहां रंगारंग कार्यक्रमों से भावविभोर किया, वहीं हस्तकला और विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दर्शाई। आश्रम संचालिका कमलेश आर्या और प्रधानाचार्या गर्जना आर्या की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शोभा गोयल, शशिबाला, आशा रस्तोगी, तिलका देवी, पुष्पा गोयल, पीयूष अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।