फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षित वर्ग को नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । गोस्वामी, नाथ, जोगी, उपाध्याय संयुक्त विकास मोर्चा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोर्चा की बैठक प्यारेराम उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन आंखें मूंदकर काम कर रहा है। उपेक्षित वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने मानदेय धारकों का मानदेय पांच गुना बढ़ाने, ग्राम समाज के भूखंड भूमिहीन मजदूरों को आवंटित करने, व्यवसायिक आईटीआई योग्यता वाले पात्रों को पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से लेकर उच्च विद्यालयों में नियुक्तियां देने, प्रत्येक जिले में जरूरतमंद एक हजार परिवारों की बेटियों को रोजगार देने की व्यवस्था करने की मांग की। सुभाष गिरि के संचालन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर 10 दिसंबर को सुबह दस बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिले भर के कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में अख्तर अंसारी, जितेंद्र शर्मा, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र प्रकाश, शकुंतला उपाध्याय, प्रीतम सिंह, मनोज गिरि, बैजनाथ गिरि, केदारनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें