धामपुर (ब्यूरो)। दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. सचिंद्र कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं से उनके व्यक्तित्व का अनुसरण करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर प्रवक्ता गौरव मलिक, डॉ. सुमित, एकता मलिक, प्रभात कुमार, सोनिया और प्रियंका, प्रीति चौहान, जयवीर सिंह, दीपा ने प्रतिभाग किया।