नजीबाबाद (बिजनौर)। शिक्षण कार्य को प्रभावी और रोचक बनाने के लिए वालिया ग्लोबल एकेडमी में डिजिटल लर्निंग कार्यशाला आयोजित की गई। वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में डिजिटल लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डिजिटल लर्निंग के प्रोसेस के बारे में विशेषज्ञ ओवेस काजी मोहम्मद और महेश कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कंप्यूटर युग में शिक्षण को प्रभावी बनाने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षक के कंधों पर विद्यार्थियों के शैक्षिक और चारित्रिक विकास की जिम्मेदारी होती है।