चांदपुर। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जल भराव हो गया। पशु चिकित्सालय में हुए जल भराव से अस्पताल में आना जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सिलारा तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।