फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनाई कारखाने में लगी आग में लाखों का कपड़ा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाने में आग से लाखों का कपड़ा जला
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। गांव रवाना शिकारपुर में शार्ट सर्किट के कारण एक बुनाई कारखाने में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा, धागा जलकर राख हो गया। गांव निवासी हाजी मोहम्मद उमर का गांव में ही मैसर्स डेस्टिट्यूट हैंडलूम के नाम से कपड़ा बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुनकरों द्वारा मशीनों से कपड़ा बुना जाता है। रविवार की शाम को सभी बुनकर कारखाना बंद होने पर घर चले गए। लगभग सात बजे बिजली आने पर अचानक शार्ट सर्किट होने से कारखाने में आग लग गयी। पड़ोसियों ने कारखाने से धुआं निकलता देखकर शोर मचाया और कारखाना स्वामी को आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मोहम्मद उमर के अनुसार आग में लाखों रुपये का धागा और बुना हुआ कपड़ा जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें