नजीबाबाद(बिजनौर)। गांव मुअज्जमपुर सादात स्थित एम सनलाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने की सलाह दी। सेवानिवृत्त शिक्षक मदन टांक ने पौधरोपण कर बच्चों को पौधों के बेहतर पालन पोषण की सलाह दी। इस मौके पर 10 पौधे रोपित किए गए। गोष्ठी एवं पौधारोपण के दौरान स्कूल प्रबंधक कवित देवी, शिक्षिका प्रियंका, रुचि, पूजा, सलमा, सीमा, शिक्षक सुरेश, शिवा उपस्थित रहे।