बिजनौर। रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी 18 अगस्त को बिजनौर आएंगे। वे किसान जसवंत सिंह के गांव मलकपुर देहरी पहुंचकर परिवार को सांत्वना देंगे। इसके बाद बिजनौर जिला मुख्यालय पर धरने का संबोधित करेंगे।