शिकायतें 31 तक निपटाने के निर्देश
बिजनौर। डीएम जगतराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके दौरान निर्देश दिए हैं कि 30 जून तक मिली सभी शिकायतों का निस्तारण हर हालत में 31 जुलाई तक हो जाना चाहिए। शासन को शिकायत मिली थी कि विभिन्न जिलों में शिकायतों पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी डीएम को 31 जुलाई तक शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं।