फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए कांग्रेसियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर। मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चलाने व किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहते हुए सत्याग्रह आंदोलन किया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि अपना हक मांगने वाले अन्नदाता किसानों पर मध्य प्रदेश सरकार गोली चला रही है। प्रदर्शन करने वाले निर्दोष किसानों पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके विरोध में ज्योति राजे सिंधिया ने 72 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन किया है। वक्ताओं ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ हैं। किसानों के कल्याण के बिना देश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। धरने में शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, मुनीश त्यागी, शौपाल सिंह, उदयराज सिंह, जगदीश सिंह सैनी, हरज्ञान सिंह, रजा अस्करी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें