फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वादों को पूरा करे योगी सरकार:राहुल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
वादों को पूरा करे योगी सरकार : राहुल सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने 15 जून तक सड़कें गड्ढामुक्त करने, छेड़छाड़ रोकने को एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाने, किसानों का कर्जा माफ करने, अवैध बूचड़खाने बंद करने की बात कही थी। लेकिन इन घोषणाओं को अब तक पूरा नहीं किया गया है। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं है, बलात्कार, लूट की घटनाएं हो रही हैं। सहारनपुर में कमजोरों पर वार किया जा रहा है। 90 प्रतिशत सड़कें अब भी गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं। बिजनौर में भाजपा पदाधिकारी अपनी विधायक को ज्ञापन देकर बिगड़ी कानून व्यवस्था पटरी पर लाने की मांग कर रहे हैं। राहुल सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार वादे कम और काम अधिक कर अपने वादों को पूरा करके दिखाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें