बस में निकला धुआं, खलबली
स्योहारा (बिजनौर) (ब्यूरो)। सोमवार को मुरादाबाद डिपो की एक बस हरिद्वार से मुरादाबाद के लिए चली थी। धामपुर से चलने के बाद बस में धुएं की बदबू आने लगी। सरकड़े की नहर के पुल पर धुआं तेज निकलने लगा। बस में धुआं भर जाने से यात्रियों में कोहराम मच गया। चालक दिनेश ने बस रोक कर देखा कि वायरिंग में आए फाल्ट के कारण धुआं निकल रहा था। चालक बस को धीरे-धीरे चलाकर थाने वाले चौराहे तक ले आया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। यहां मिस्त्री को बुलाकर वायर के फाल्ट को ठीक कराया गया। इसके बाद बस को मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया। बस के परिचालक ने बताया कि बस में 40 यात्री थे।