फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में 40 हजार मछलियों को छोड़ा

विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर गंगा छोटी मछलियां प्रवाहित करती विधायक सुचि चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा में 40 हजार मछलियों को छोड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर रैचिंग कार्यक्रम में सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी एडवोकेट, सीडीओ केपी सिंह ने बुधवार सुबह चालीस हजार रोहू, नैन एवं कतला मछलियां गंगा नदी में प्रवाहित कीं। इसका उद्देश्य मत्स्य संसाधनों के सतत उपयोग एवं संपदा के संरक्षण को बढ़ावा देना है। रिवर रैचिंग के कार्यक्रम के माध्यम से छोटी मछलियां गंगा नदी में प्रवाहित करने से गंगा निर्मल रहेगी। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने विभिन्न स्तर की मत्स्य तकनीकों को बहुत ही बारीकी से समझाया। रिवर रैचिंग के अवसर पर उपकृषि निदेशक गिरीश चंद, कृषि प्रसार अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह योगी, सहायक निदेशक मत्स्य एचसी वर्मा, सतेंद्र कुमार, साजिद हुसैन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें