फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त

Sun, 03 Feb 2019 11:54 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
गीदड़पुरा में सरकारी जमीन में खड़ी फसल को नष्ट करते राजस्वकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में प्रशासन ने गांव गीदड़पुरा के पास अभियान चलाकर 39 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। जमीन में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया गया। फसल नष्ट होती देख कई किसान पशुओं के लिए फसल काटकर ले गए। गंगा खादर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चला रखा है। बड़े पैमाने पर गंगा खादर में जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। गेहूं व प्लेज की फसल को नष्ट किया जा रहा है। रविवार को मंडावर क्षेत्र के गांव गीदड़पुरा में राजस्व विभाग की 39 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। किसानों ने जमीन पर गेहूं बो रखे थे। फसल को नष्ट होता देखकर किसान चारे के लिए फसल को काटकर ले गए। वन विभाग के रेंजर शरद गुप्ता ने बताया कि जमीन राजस्व विभाग ने वन विभाग को दे दी है। इस जमीन पर नर्सरी लगाकर पौध तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें