फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अटल आवासीय विद्यालय योजना में आए 37 आवेदन

Fri, 26 May 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- योजना में अब 12 जून तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

- 23 जून को होगी अटल आवासीय विद्यालय योजना की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना शुरू की गई है। जिसमें अब तक 37 आवेदन किए चुके हैं। कम आवेदन आने की वजह से आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई दी गई है। जिसके चलते अब पात्र श्रमिकों के बच्चे 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

जिले में पांच लाख से ज्यादा श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। जिनमें से 9382 ऐसे श्रमिक हैं, जिनके बच्चे अटल आवासीय विद्यालय योजना में प्रतिभाग कर सकते हैं। 96 बच्चे ही अटल आवासीय विद्यालय योजना के आवेदन करने के लिए सही पाए गए हैं। लेकिन अभी तक केवल 37 बच्चों ने आवेदन किया गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रमिकों को योजना के बारे में जानकारी नहीं है। विभाग इन बच्चों के घर जाकर आवेदन करने के लिए जागरूक कर रहा है। आवेदन तिथि बढ़ाकर 12 जून कर दी गई है। परीक्षा की तिथि भी बढ़ाकर 23 जून कर दी गई है। परीक्षा पास करने वाले बच्चे मंडल स्तर पर बन रहे विद्यालय में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शर्तों को पूरा करने वाले करें आवेदन
- श्रम विभाग में श्रमिक तीन साल पुराना पंजीकृत होना चाहिए
- पंजीकृत श्रमिक के बच्चे ने इसी वर्ष ही कक्षा पांच पास की हो
- उम्र 10 से 13 वर्ष होनी चाहिए
- बच्चे का जन्म एक मई 2010 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना चाहिए
वर्जन::
योजना के लिए पात्र श्रमिकों के बच्चे योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र विभाग से ले सकते हैं। अब आवेदन जमा करने के अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अटल आवासीय विद्यालय योजना के लिए परीक्षा 23 जून को राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में आयोजित होगी - केके गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त, विजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें