बिजनौर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जनपद में 36 गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। इससे किसानों को लाभ होगा।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 18 एवं भारतीय खाद्य निगम के 02, इस प्रकार कुल 36 गेहूं क्रय केंद्रों को अनुमोदित/ स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने समस्त क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा अनुमोदित किए गए क्रय केंद्रों पर आगामी 10 फरवरी 2026 तक समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। 25 फरवरी 2026 तक के केंद्रों के क्रियान्वयन एवं भौतिक रूप से क्रियाशील होने की आख्या प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद होगी।