बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के 20 पदों के लिए 34 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों का निराकरण पांच जुलाई को होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता एवं दीपराज के संचालन में संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में प्रतिष्ठा के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार एवं पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ने नामांकन कराया। महासचिव पद के लिए छह प्रत्याशी विशाल कुमार, सचिन कुमार, तेज सिंह, मनोज कुमार, कोमल सिंह, अशोक कुमार ने नामांकन कराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों सुशील कुमार त्यागी, मुनेश कुमार, हरि सिंह व सत्येंद्र कुमार ने और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों रणजीत सिंह एवं जितेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र भरे हैं।
इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रशासनिक के पद पर चार प्रत्याशियों आशीष तोमर, मोहम्मद तसव्वर, मोहम्मद शारिक, पुष्पेंद्र कुमार एवं संयुक्त सचिव सांस्कृतिक के पद के लिए दो प्रत्याशियों ममतेश चौहान एवं शाहीन परवीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन पद पर अंकुर कुमार गौड़ एवं कोषाध्यक्ष पद पर अंबिका सिंह राणा का एकल पर्चा दाखिल हुआ। वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के छह पदों के लिए छह प्रत्याशियों आलो गोविल, महेंद्र पाल सिंह सैनी, विश्वनाथ शर्मा, इस्ताक मंसूर, हसन अली व शंभू सिंह ने नामांकन पत्र भरे हैं।
वहीं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के छह सदस्यों के लिए आठ प्रत्याशियों मोहम्मद आरिफ, वाजिद हसन, हनुमान सिंह चौहान, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहम्मद तल्हा मकरानी, शुभम कौशिक, शारिक व दीपक कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच पांच जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच जिला बार हाल में होगी। नामांकन प्रक्रिया चुनाव कमेटी के सदस्यों राकेश कुमार सिंह, विनय देवरा, श्याम स्वरूप शर्मा, हजूर मेहंदी जैदी, नफीस अहमद, दिनेश वर्मा, हिमांशु सिंह, अनिल भटनागर बलकरन सिंह ,भूपेंद्र, राजीव त्यागी, इमरान जैदी, केके राजपूत द्वार पूर्ण कराई गई।