फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाजियाबाद में फ्लैट दिलाने के नाम पर साढ़े 33 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गांव लतीफपुर चुखैड़ी निवासी पदम सिंह ने चार लोगों पर गाजियाबाद में फ्लैट दिलाने के नाम पर करीब साढ़े 33 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी पदम सिंह ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका एक प्लाट गोविन्दपुरम गाजियाबाद में है। एक फ्लैट की और आवश्यकता थी। चांदपुर निवासी ठेकेदार ने बताया कि वह तीन लोगों के साथ मिलकर फ्लैट बनाकर बेचने का काम करते हैं। गोविन्दपुरम गाजियाबाद में करीब 60-70 लाख में तीन बीएच के फलैट दिलवा देंगें। उन पर विश्वास करते हुए उसने आरोपियों को बैंक व अन्य माध्यम से अपने व अपने पिता के बैंक खाते से करीब 33,40,000 रुपये अदा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने षडयन्त्र के तहत गोविन्दपुरम गाजियाबाद में फ्लैट देने के एवज में 33,40,000 रुपये हड़प लिए हैं। वह आरोपियों से फ्लैट लेने की बात करता है तो बहाना करके टाल देते हैं। आरोपी न तो उसके रुपये वापस कर रहे हैं और न ही फ्लैट दिलवा रहे हैं। फ्लैट न देने पर अपने रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें