बिजनौर। शब-ए-बरात के मौके पर इस्लामियां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किरतपुर के मोहल्ला नई बस्ती कोटला में जरूरतमंद औरतों को आर्थिक मदद देकर उनका सहयोग किया गया। सोसाइटी मैनेजर अब्दुल गफ्फार के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती की कुछ औरतें भीख मांगकर गुजारा करती हैं। इनके बच्चों की परवरिश के लिए उनके पास कोई साधन नहीं है। ऐसे बेसहारा लोगों की सहायता के लिए इस्लामिया वेलफेयर सोसाइटी हरदम तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से अल्लाह ताला की रहमत बरसती है। इसलिए सभी लोगों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर मसरूर, साजिद, लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।