फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में मतदान के प्रति रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में मतदान के प्रति रहा उत्साह
विज्ञापन

कालागढ़। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट छह के लिए मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह कालागढ़ के मतदाताओं में नजर आया। मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए पुराना कालागढ़ व मंगलवार को क्षेत्र के मतदाताओं ने भिक्कावाला, जामनवाला व हिदायतपुर के मतदान केंद्रों पर मतदान किया। मीरापुर दक्षिण के बूथ संख्या 258 पर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। एक घंटे के बाद खराब मशीन के स्थान पर दूसरी मशीन को लाकर मतदान शुरू हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट बलूराम धीमान ने बताया कि सूचना पर मशीन ठीक कराने का प्रयास किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। भिक्कावाला, जामनवाला व हिदायतपुर के 11 मतदान केंद्रों पर कालागढ़ व क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान किया। मीरापुर उत्तर, मीरापुर खास, पुराना कालागढ़, कालागढ़ सिंचाई विभाग कालोनी, मालोनी, मुरलीवाला, मुरलीवाला फार्म, बनियोवाला आदि के मतदाताओं की शिकायत रही कि उनके गांव में सरकारी स्कूलों के होते हुए उन्हें गांव से काफी दूर पैदल जाना पड़ा। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बीमार मतदाताओं को परेशानी हुई। काफी मतदाता मतदान करने से वंचित रहे। वहीं, कालागढ़ की अंतरराज्यीय सीमा व हाइड्रिल कालोनी के पीछे सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। सेना व पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें