फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श बूथ पर मतदान कर खुश नजर आए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श बूथ पर मतदान कर खुश नजर आए मतदाता
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंडावली क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय राहतपुर खुर्द के पोलिंग बूथ पर पहुंची 112 वर्षीय ममली को देखकर मतदाता भौचक्के रह गए। अपने जीवन में कई बार मतदान कर चुकी ममली ने लोकतंत्र की मजबूत के लिए अपने वोट को हथियार बताया। प्राथमिक विद्यालय शेखुपुरा आलम के बूथ पर 70 वर्षीय दिव्यांग चंद्रावती ने दिव्यांगता को पीछे छुड़ते हुए मतदान कर मतदाताओं को आइना दिखाया। एमजीएम इंटर कॉलेज बूथ पर दिव्यांग युवा मो.सजील और आचार्य आरएनकेला इंटर कॉलेज बूथ पर 80 वर्षीय राशिदा में मतदान के प्रति गजब का उत्साह रहा। वहीं रमा जैन कन्या महाविद्यालय के बूथ को प्रशासन ने आदर्श बूथ बनाया। पेयजल व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर सहित साज-सज्जा से लैस आदर्श बूथ पर मतदान कर मतदाता उत्साहित नजर आए। गुड़गांव से मतदान करने आया विजय प्रकाश का परिवार आदर्श बूथ पर मतदान कर लौटते समय खुश नजर आया। सुरेश, दीक्षा वशिष्ठ, निवेदिता, ललिनी आदि आदर्श बूथ पर मौजूद व्यवस्था की प्रशंसा की। 112 वर्षीय ममली राहतपुर खुर्द और 70 वर्षीय दिव्यांग चंद्रावती शेखुपुरा आलम सहित बुजुर्गों में मतदान के प्रति संवेदशील रहे, वहीं आदर्श पॉलिंग बूथ पर मतदान कर लौटा गुड़गांव का एक परिवार खुश नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें