धामपुर। प्रेक्षक लोकसभा क्षेत्र नगीना राजेश्वर प्रसाद सिंह व प्रेक्षक संतोष कुमार ने अति संवेदनशील बूथों का दौरा कर अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने सोमवार को गांव मानपुर शिवपुरी, ठांटजट, चकराजमल, नींदड़ू स्योहारा, मुहल्ला बंदूकचियान सहित कई अतिसंवेदनशील बूथों का दौरा किया। खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र इंतजाम को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार भान सिंह सहित राजस्व विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा।