दुल्हैंडी पर होली जुुलूस पर चर्चा
धामपुर। आदर्श होली हवन समिति धामपुर की मुहल्ला बाड़वान स्थित अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में आगामी 20 मार्च को होली के दिन तथा 21 मार्च को दुल्हैंडी के दिन निकले जाने वाले होली हवन जुलूस की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस वर्ष होली पर्व के समापन पर आगामी 24 मार्च को नगर के शुभम मंडप में होली मिलन एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। आगामी दिनों में स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में सभी संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को अनिवार्य रूप से पहुंचाने की अपील की गई। बैठक में डॉ. शंकरलाल शर्मा, यशपाल तुली, शिक्षाविद् दीपेंद्र सिंह चैहान, डॉ. जितेंद्र कौशिक, डॉ. ईश्वरचंद्र शर्मा, नितिन अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र भटनागर, विनोद शर्मा चंदूलाल, सभासद अजय मित्तल मुन्ना, विभूति कांत शर्मा, नवचेतन शर्मा, आकाश वर्मा, तापस अग्रवाल, संयम जैन, भूपेंद्र शर्मा सोनू, ऋषभ जैन, सुधाकर शर्मा रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री शेखर अग्रवाल ने किया।