फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दीक्षा को मिला लेफ्टिनेंट बनने का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद की दीक्षा बनी लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद की दीक्षा देवरानी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का तोहफा सेना की पासिंग आउट परेड के साथ लेफ्टिनेंट के रूप में मिला। दीक्षा के पिता सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। हिमालयन कॉलोनी निवासी दीक्षा देवरानी चेन्नई में आयोजित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में होने वाली पासिंग आउट परेड के साथ सेना के जज एडवोकेट जनरल शाखा में लेफ्टिनेंट बनीं। प्रारंभिक शिक्षा आर्दशनगर की विकास चिल्ड्रन एकेडमी से शुरू करने वाली दीक्षा ने बीए, एलएलबी डीपीएस दिल्ली से की। दीक्षा के पिता कैलाश देवरानी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर कार्यरत हैं। दीक्षा ने उपलब्धि का श्रेय अपने पिता कैलाश देवरानी, दादा जेपी देवरानी, शिक्षक अभिनव गुप्ता, अमित त्यागी, अनुराग पांडेय, अमित राजपूत, पुनीत साहनी, राजू सिंह, चाचा मुकेश देवरानी को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें