नींदडू़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य एवं जच्चा-बच्चा उपकेंद्र पर सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें सीडीपीओ हेमलता सैनी और सुपरवाइजर हेमलता चौहान ने महिलाओं का सुपोषण का महत्व समझाया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पोषाहार बनाने का उपयुक्त तरीका बताया। कहा कि महिलाएं अपने बच्चों का वजन कराएं और अपेक्षा से कम भार रहने पर उनके पोषण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाने में पूर्ण सहयोग करने की अपील की। यह भी कहा कि परिवार के सदस्यों को भोजन करने से पहले तथा शौच जाने के बाद हर हालत में अपने हाथ साबुन से धोने की आदत डालनी चाहिए, ताकि कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। मेले में टीकाकरण पर जोर दिया। कई महिलाओं के छोटे बच्चों का वजन भी किया गया। इस अवसर पर एएनएम रीना कुमारी के अलावा कंचन सिंह, इकबाल फातिमा, नाहिद अख्तर, गुलरेज परवीन, राना परवीन, शबनम परवीन, शमा परवीन आदि उपस्थित रहीं।