फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़ में बारिश के साथ ओले पड़ने से किसानों में बैचेनी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओले पड़े। ग्रामीणों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसान नंदराम सिंह, बलराम सिंह, योगेंद्र कुमार, कमल कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी गेंहू की फसल को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अधिकांश किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में बाली निकल आई है। ओलावृष्टि होने से उनकी फसलों को काफी क्षति पहुंचने की संभावना है। बुधवार की दोपहर को अचानक काले बादल छाए। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे मौसम में भी ठंडक लौट गई है। वहीं धामपुर में भी बारिश हुई ैहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें